सोनभद्र

50 हेक्टेयर वनभूमि के पौधरोपण में जमकर हुई लूट-खसोट

फोटो कैप्शन-पौधरोपण कराए गए भूमि पर पौधों की जगह उगी झाड़ियां

पुरानी सुरक्षा खाई को नया दिखा मजदूरी का पैसा किया हजम
दुद्धी, सोनभद्र। रेनुकूट वन प्रभाग क्षेत्र के दुद्धी रेंज के रजखड़ बिट दुमहान वन ब्लॉक कंपाट नम्बर 4 की वनभूमि पर पौधरोपण में वनकर्मियों द्वारा लाखो रुपये का घोटाला किये जाने के मामला प्रकाश में आया है। उक्त वन भूमि पर बीते वर्ष इसी वनभूमि को कब्जा करने के मामले में 54 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके बाद तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी रेनुकूट ने उक्त 50 हेक्टेयर वनभूमि पर प्रस्ताव भेजकर एनसीएल द्वारा पौधरोपण के लिए बजट आवंटन कराएं थे। 50 हेक्टेयर वनभूमि में पौधरोपण के लिए 57 हजार 4 सौ प्रति हेक्टेयर के करीब रुपये खर्च किये गए। लेकिन मौके पर पुरानी सुरक्षा खाई को दिखाकर बजट को खर्च दिखाया गया है। जबकि वन दरोगा सुरेंद्र 20 हेक्टेयर, जगदीश यादव 10 हेक्टेयर, कन्हैया लाल 10 हेक्टेयर, शम्भु 10 हेक्टेयर को लगाने के लिए जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन वनभूमि में इन लोगों द्वारा सुरक्षा खाई को सिर्फ सफाई किया गया। वहीं आधे अधुरे टेंच की ख़ुदाई कर वृक्षारोपण किया गया। वर्तमान में उक्त वनभूमि पर सिर्फ घास, वनतुलसी दिखाई दे रहा है। जहां पौधा नाम मात्र के दिखाई दे रहे है। निराई गुड़ाई के लिए बराबर मजदूर का खर्च चार्ज किया जा रहा है। उक्त पौधरोपण भूमि पर वाचर रखें गये हैं। मौके पर वाचर लालचंद ने बताया कि मजदूरी नहीं मिलने कारण टेंच वाली खुदाई पूरी नहीं हो पाई। जबकि वन दरोगा सुरेंद्र के क्षेत्र में महज 10 फीसदी ही काम हुआ है। वहीँ मेरा दो माह का भुगतान नही मिली है। दुमहान गांव निवासी मजदूर शिवकुमार व उसके पुत्र ने बताया कि भीषण गर्मी में टेंच की खुदाई किये थे। जिसका भुगतान अभी तक नही मिला है। भुगतान के लिए कहने पर वनकर्मियों द्वारा टाल मटोल कर रहे हैं। रेनुकूट प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मामले को संज्ञान में लेकर सम्बंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाकर जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App