सोनभद्र

निर्माणाधीन छठ घाट पर घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीण, किया विरोध

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा़ में होकर निरंतर बहने वाली सततवाहिनी नदी के तट पर जिला पंचायत के द्वारा लगभग 22 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन छठ घाट में मानक की घोर अनदेखी का आरोप लगाकर आज स्थानीय जनों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आक्रोश व्यक्त किया।
गौरतलब है कि बीते छठ पूजा के पावन पर्व पर जिले से आए जिला पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा पूर्व में निर्मित छठ घाट व चेक डैम से सटे पश्चिम खाली भूभाग पर लगभग 40 मीटर छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत बीते चार दिनों से उक्त स्थल पर ठेकेदार के द्वारा कार्य को प्रारंभ किए जाने के पश्चात आज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीण संजीव कुमार गुप्ता उर्फ टीटू जी वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता ने छठ घाट में काम करा रहे ठेकेदार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार के द्वारा बिना जे ई के मौजूदगी में घटिया किस्म का फोल्डर व भस्सी से जुडाई का काम कराया जा रहा है जो सरासर गलत है। उक्त घाट सतत वाहिनी नदी के तट पर बन रहा है नदी के बहाव होने पर आने वाले दिनों में यह घाट उखाड़ कर बह जाने की अंदेशा अभी से ही दिखने लगी है जब ठेकेदार इस तरह से घटिया निर्माण का कार्य कर रहे हैं तो घाट का बनना और उखाड़ कर बह जाना। ऐसी स्थिति में मौके पर जे ई की उपस्थिति में निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में होगा। ऐसे ठेकेदार जो मानक के विपरीत काम कर रहे हैं काम को नहीं होने दिया जाएगा तथा उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा इस दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार के मुंशी से काफी तू तू मै मै भी हुआ। वहीं मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि उदय कुमार जायसवाल ने कहा कि जो जिला पंचायत से एस्टीमेट दिया गया है उसी के तहत ठेकेदार काम कर रहा है रही बात गलत और सही का तो जे ई जब मौके पर आएंगे तो वह खुद ही बता देंगे। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने काम करा रहे ठेकेदार के मुंशी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि आप जे ई के मौजूदगी में सही फोल्डर व बालू सीमेंट मानक के अनुरूप ही काम करें गलत कार्यों का बहिष्कार अवश्य किया जाएगा। वही सेल फोन पर जे ई यश चौहान ने कहा कि ठेकेदार को तत्काल भेजा जा रहा है मानक के अनुरूप कार्य करने की कड़ी हिदायत दी गई है किसी भी सूरत में गलत काम नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार