सोनभद्र

रामलीला व दुर्गा पूजा को लेकर म्योरपुर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय थाना परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता रामलीला एवम दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में आये ग्राम प्रधानों एवम संभ्रांतों से क्षेत्र में होने वाले रामलीला मंचन एव दुर्गा पूजा के बारे में जानकारी लिया।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि थाना क्षेत्र में 11 स्थानों पर रामलीला का आयोजन एव 4 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया जाता है इसलिए आयोजन करने वाली समितियों के अध्यक्ष एव पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन स्थल पर वालेंटियर नियुक्त करें ।सुरक्षा हेतु पुलिस भी समय समय पर आयोजन स्थलों की निगरानी करती रहेगी।प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानों एंव संभ्रांत लोगो से शान्तिपूर्ण माहौल में रामलीला एव दुर्गा पूजा आयोजन करने की अपील किया साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि यदि किसी ने भी माहौल एव सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।बैठक में बताया गया कि मुख्य रूप से म्योरपुर,रासपहरी,किरबिल
,लिलासी,जामपानी,देवरी सहित 11 स्थानों पर रामलीला का मंचन होना है और रामलीला मंचन के दौरान लोगो को नशामुक्ति,महिला सशक्तिकरण एव महिला अपराध पर अंकुश हेतु नाटक का मंचन भी करना अनिवार्य है।इस दौरान म्योरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल,गौरीशंकर सिंह,सुजीत सिंह,आशीष अग्रहरी,ग्राम प्रधान सुपाचुआ रामनारायण,बच्चालाल प्रजापति,सुरेंद्र कुमार,डॉ राजू गुप्ता,दिनेश कुमार,संतलाल गुप्ता सहित रामलीला समिति एव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार