सोनभद्र

पन्नूगंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरुक

पन्नूगंज/,सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डा0, यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना पन्नूगंज उप निरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सपना मौर्या, साधना पांडेय,के द्वारा थाना क्षेत्र के गांव में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण करने के संबंध में ग्राम बनौरा में चौपाल का आयोजन किया गया महिलाओं बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना पुलिस चौकी व पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा अपितु शक्ति दीदी नियमित अंतराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से गांव में उपस्थित होकर

महिलाओं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुंण दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है आज रविवार को पन्नुगंज थाने की महिला बीट अधिकारीगण शक्ति दीदी द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभा किया आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवादकर महिलाओं बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 102, 108, 1076, 1098, 1930, आदि के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App