सोनभद्र

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 66 मामले आये, 6 निस्तारित

दुद्धी, सोनभद्र– सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सुभाष चन्द्र यादव ने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 66 प्रार्थनापत्र पड़े। जिनमें से 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, जिलापंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, उपजिलाधिकारी सुरेश राय, तहसीलदार अरुण कुमार गिरी, पिपरी सीओ आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App