सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाने के लिए संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर तहसील पहुँच कर नारेबाजी कर एडीएम सोनभद्र को राज्यपाल नामित ज्ञापन सौंपा। सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा महासचिव प्रभू सिंह ने तहसील परिसर पहुँच एडीएम सोनभद्र से कहा कि स्थानीय तहसील बॉर्डर जनपद मुख्यालय से डेढ़ सौ किलोमीटर दूरी पर स्थित तहसील के सर्वाधिक आदिवासी बाहुल्य, पिछड़ा उद्योग बाहुल्य, नक्सल प्रभावित सर्वाधिक सबसे बड़ा जिलों में से एक क्षेत्रीय दुरुह के कारण शासन की कल्याणकारी योजनाएं आम जनता के लिए दुर्लभ हो गई है। क्षेत्र के विकास के लिए विगत करीब तीन दशक से भी अधिक समय से क्षेत्र के लोग दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के माध्यम से लगातार प्रत्येक मंच पर जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष के कई केंद्रीय नेता मंत्री व स्थानीय विधायक ने जिला बनाए जाने की मांग पूरा करने का वादा किया है। स्थानीय प्रशासन का सकारात्मक रिपोर्ट जिला बनाने के बारे में कई बार कहा जा चुका है। इस अवसर पर कुलभूषण पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, महेंद्र जायसवाल, आशीष गुप्ता, आदर्श सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार