सोनभद्र

ब्रेकिंग-दुद्धी में मालगाड़ी हुई बेपटरी, डिरेल होने से मचा हड़कंप

सबसे पहले SBN Live पर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। चोपन-गढ़वा रोड के बीच दुद्धी रेलवे स्टेशन के समीप वृहस्पतिवार को (अप) रेनुकूट को जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। दुद्धी स्टेशन के पूर्वी होम के पास एक इंजन के साथ दो बोगी बेपटरी होने से रेल मार्ग पूर्ण रूप से ठप हो गया। ट्रेन हादसे की खबर सुनते ही रेलवे अधिकारी रेनुकूट व चोपन सहित समस्त टीम मौके पर पहुंच कर रेल मार्ग को सुचारू रूप से संचालन बहाल करने की कोशिश में जुट गए हैं। गढ़वा रोड से गिट्टी लेकर जा रही 54 बोगी के मालगाड़ी रेनुकूट के लिए निकली हुई थी। तड़के सुबह 6:45 पर दुद्धी नगर स्टेशन के पूर्वी होम पर पहुंची, एक इंजन के साथ दो बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया। चालक डिरेल इंजन से नीचे की स्थिति देखकर अवाक हो गया तथा घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दिया। रेल बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। बताना मुनासिब होगा कि लगभग 6 माह पूर्व इसी जगह पर मालगाड़ी डिरेल हो चुकी है। उसी घटनास्थल पर यह दूसरी बार हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान