सोनभद्र

3 लाख के गाजा के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर को राबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) 3 लाख के गाजा के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर को राबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थ के अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के 2 सदस्य वकील यादव पुत्र बन्धु यादव निवासी ग्राम चौधरना अधौरा जिला कैमुर भभूआ बिहार,नीरज जायसवाल पुत्र शिवचन्द जायसवाल निवासी ग्राम टिकरी माण्डा को रेलवे क्रासिंग पन्नूगंज मार्ग से करीब 100 मीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी वकील यादव के कब्जे से 8.2 किलो व नीरज जायसवाल के कब्जे से 6.25 किलो गाजा और एक बाइक बरामद हुआ है। गाजा का कीमत 3 लाख बताया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि हम लोग चौधरनामा थाना अधौरा जिला कैमुर भभूआ (बिहार) से गाजा खरीदकर इलाहाबाद बेचने हेतु ले जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया तथा बरामद रुपये के बारे मे पूछने पर बताये कि साहब हम लोग बिहार बार्डर पर कुछ गाजा बेच दिये हैं जिसमे से हम दोनो ने वही बिक्री का पैसा आधा आधा पैसा बाट लिये है।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1 प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
2 उ नि धर्मेन्द्र कुमार यादव प्रभारी चौकी काशीराम आवास थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
3 हे0का0 प्रमोद सिंह कुशवाहा, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी रमेश कुमार, आरक्षी विरेन्द्र कुमार थाना राबर्ट्सगंज जनपद
सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App