सोनभद्र

हिंडालको हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के बिच लायंस क्लब रेणुकूट ने किया फल वितरण

रेनुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
लायंस क्लब आफ रेणुकूट अपने सेवा सप्ताह के दूसरे दिन हिंडालको अस्पताल में भर्ती 100 मरीजों को हिंडालको हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भास्कर दत्ता एवं लायंस प्रेसिडेंट डॉक्टर राकेश रंजन सहित कार्यक्रम चेयरमैन लायन सुनील दुबे व क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन गोपाल सिंह बृजेश जैसवाल कृष्ण ठाकुर दीपक पांडे अंजनी श्रीवास्तव सतिन परवाल नवीन जोशी सुनील अग्रवाल विवेक अग्रवाल द्वारा फल का वितरण किया गया । वही लायंस क्लब आफ रेणुकूट के सचिव लायन सुभाष राय ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम में कल रेणुकूट सलम एरिया के कोयला मोहल्ले में जरूरतमंदों में अन्न का वितरण किया जाएगा इसके उपरांत नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर लायस स्कूल शिवा पार्क में एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन राधे कृष्ण मंदिर पर आयोजित होगी । आप सभी इन सेवा कार्यों का लाभ उठाएं ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार