सोनभद्र

सीओ प्रदीप सिंह चंदेल पुलिस व पीएसी बल संग की काम्बिंग

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। तहसील क्षेत्र के बीहड़ में नक्सली संचलन की टोह लेने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार एवं गोहड़ा के जंगलों में पैदल गश्त किया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में अपराधिक गतिविधियों एवं नक्सली घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर यह कारवाई सोमवार को किया गया।
पड़ोसी प्रांत झारखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्य से सटे इलाके में नक्सली संचलन की संभावनाओं को देखते हुए जनपद अपने इलाके को लेकर काफी अलर्ट है। इस कड़ी में पुलिस के जवानों ने अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए दुरूह क्षेत्र के इलाके में अपनी चहल कदमी बढ़ा दिए है।

बीहड़ में आबाद आबादी को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा का पूर्ण भरोसा देते हुए उनसे अपील किया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के इलाके में आवाजाही पर पैनी नजर रखने के साथ उनके गतिविधियों पर ध्यान दें। यदि उन्हें लगे कि मामला संदिग्ध है, तो तत्काल किसी भी माध्यम से इसकी सूचना कोतवाल,सीओं तक आवश्य पहुंचाए, जिससे समय रहते उन पर अंकुश लगाया जा सके। इसके पश्चात सीओ श्री चंदेल ने जन चौपाल के जरिये लोगों की समस्या से भी रूबरू हुए। उसके निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनके साथ है। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। जिससे आपकी समस्याओं के निदान हेतु पुलिस द्वारा स्वयं एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण के सहयोग से समस्या का समाधान कराया जा सके। सूचना देने वालों का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान