सोनभद्र

प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों, बैंक के प्रबंधक शाखा के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग किया

दुद्धी/सोनभद्र (एम एस अंसारी) प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों, बैंक के प्रबंधक शाखा के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग किया। दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में दुद्धी कोतवाली पर सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यापारियों, उद्यमियों बैंक के प्रबंधक शाखा प्रबंधक, वित्तीय संस्थानों के प्रबंधक व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों, बैंक के प्रबंधक/शाखा प्रबंधक, वित्तीय संस्थानों के प्रबंधक व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानो संस्थानो बैंकों मे सुरक्षा सम्बन्धित उपकरण तथा सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया। साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा उनको सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया। इस मौके पर व्यापारीगण सर्राफा व्यापारी बैंक मित्र पेट्रोल पम्प मालिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान