सोनभद्र

शैक्षिक व संगठित किये बिना समाज का उत्थान सम्भव नही-नंदलाल जी

(फोटो कैप्सन-साहू समाज को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी)

साहू समाज का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। समाज को शैक्षिक व संगठित किये बिना साहू समाज का उत्थान सम्भव नही। इसके लिए हमे एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उक्त बातें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने दुद्धी में बापू जयंती पर साहू समाज के वार्षिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज को और मजबूत बनाने के लिए ग्राम स्तर पर साहू समाज की सदस्यता अभियान चलाए। समाज में होनहारों का चयन करें और उन्हें आगे बढाने में सहायता प्रदान करें। साहू समाज के विकास के लिए मैं तन मन धन से तैयार व तत्पर हूं। उन्होंने सभी का भाजपा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी को भाजपा के राष्ट्रव्यापी विकास अभियान में जिले के विभिन्न स्थानों पर नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी।
सम्मेलन में तेली बिरादरी के सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान व वर्तमान समय के हालातों पर विस्तार से चर्चा की गयी। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डोमन राम,विकास गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,आशीष गुप्ता, विनय गुप्ता, फूलचंद्र, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी को बधाई देते हुए कहा कि यह समाज के लिये गर्व की बात है। पहली बार भाजपा ने साहू समाज को ये महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। हम सब मिलकर समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे।अध्यक्षता कर रहे गोपाल कृष्ण गुप्ता ने आभार जताया।इसके पूर्व बापू के जयंती पर उनको नमन कर,उनके विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने व तेली जाति के मेघावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साहू समाज के महासचिव प्रवीण गुप्ता।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक ललन गुप्ता, रामकुमार, चंद्रिका गुप्ता, जयराम, अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष फूलचंद्र गुप्ता, पत्रकार सुशील गुप्ता, लैम्पस अध्यक्ष सुर्यमणि गुप्ता, विवेक गुप्ता विष्णु गुप्ता अभिषेक गुप्ता संगम गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App