सोनभद्र

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का विंढमगंज में किया गया भव्य स्वागत

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के रामलीला फड़ के परिसर में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के विंढमगंज प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल विंढमगंज की ओर से आयोजित
अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद माल्यार्पण, अंगवस्त्रम,स्मृति
चिन्ह, भेंट कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर शत-प्रतिशत खरे उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान मेरे लिये सर्वोपरि है। उनके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा, इसके लिये जिस हद तक जाना पड़े जाएंगे उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र से भली भाती अवगत है । हम प्रारंभ से ही संगठ से जुड़े हैं, इसलिए हमारा ध्यान गांव से लेकर शहर तक का एक होगा। हम संकल्प के साथ हर बूथ को मजबूत करके एक एक बूथ जीतेंगे। और कमल की सरकार फिर से बनाएंगे वहीं एसी एसटी पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश रामनरेश पासवान ने नवनियुक्त।जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है। जिलाध्यक्ष जी के सहयोग से हमसब मिलकर विकास की गंगा बहायेंगे। वहीं ओम प्रकाश रावत, रामचन्द्र जायसवाल,लवकुश चंद्रवंशी , नंदकिशोर गुप्ता ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया और मौखिक बताया कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन सोनभद्र जिला अन्तर्गत आदिवासी अंचल का एक प्रमुख स्टेशन है। कोरोना कॉल से पहले यहां सिंगरौली से चलकर पटना जाने वाली सिंगरौली पटना लिंक रूकती थी पर अब नहीं रुकती रांची से चलकर चोपन तक चलने वाली रांची एक्सप्रेस को भी विंढमगंज स्टेशन में रुकना अति आवश्यक है। जिला अध्यक्ष ने कहा जितना जल्दी होगा उच्चे पदाधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द ट्रेन ठहराव कराने का प्रयास करूंगा। मौके पे चांदप्रकाश जैन मंडल प्रभारी, राजन चौधरी पूर्व जिला जज, रामनरेश पासवान अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष, तोमर जी, मनोज सिंह बबलू, मनोज मिश्र, दिलीप पांडेय,राकेश केसरी मंडल अध्यक्ष ,अजय कुमार गुप्ता मंडल महामंत्री, तारा देवी महिला महामंत्री, संजय कुमार गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि बुटवेढवा, नंदकिशोर गुप्ता अध्यक्ष सन क्लब सोसायटी, व शक्ति केंद्र संयोजक, राज कपूर कनौजिया, रमेश चंद्र यादव,संजीव कुमार गुप्ता ,गिरवर पासवान, सुरेंद्र रावत बूथ अध्यक्ष, इमाम अली , रफीउल्लाह ,उपेंद्र कुमार मंडल उपाध्यक्ष, पाचू पटेल मंडल मंत्री, रूपा देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष, ज्योति जयसवाल सीमा देवी, मोती देवी, सविता देवी, अजय कुमार अग्रहरी बैजनाथ पटेल अमरेश चांद रविंद्र गुप्ता, उदय कुमार जायसवाल बीडीसी प्रतिनिधि, अमित कुमार केसरी, विकास जायसवाल, विकास गुप्ता ,नंदलाल केसरी ,पप्पू गुप्ता ,सुमन गुप्ता ओम रावत ,प्रभात कुमार,अजय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता रामदास कुशवाह ,रेखा देवी धूमा बूथ अध्यक्ष, तथा पार्टी के कार्यकर्त्ता व्यापारी एवम् अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App