सोनभद्र

गांधी जयंती पर कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में नगर क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले तीन कर्मयोगियों का सम्मान नगर पंचायत द्वारा किया गया।
राष्ट्रपिता गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर नगर पंचायत कार्यालय दुद्धी में झंडारोहण उपरांत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। चेयरमैन कमलेश मोहन और अधिशासी अधिकारी राम समुख द्वारा उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके बाद स्वच्छता के साथ साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों पर पूरी तरह खरे उतरने वाले तीन कर्मयोगियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम से किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कार्यालय में बेहतर साफ सफाई व प्रबंधन के लिये लेखा लिपिक आलोक कुमार को, नगर के हर कार्य क्षेत्र में आलराउंडर योगदान के लिए उमेश कुमार को और नगर में बेहतर साफ-सफाई प्रबंधन के लिये जितेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का अच्छे ढंग से निर्वहन करने वाले कर्मचारियों के लिए सम्मान का यह क्रम आगे भी राष्ट्रीय पर्वों पर जारी रहेगा।इस मौके पर सभासद मोनू सिंह,धीरज जायसवाल,निरंजन कुमार समेत दर्जनों ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान