सोनभद्र

जहरीला पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के रामनगर स्थित रेंज ऑफ़िस के समीप वार्ड नं 07 की एक किशोरी की कीटनाशक पदार्थ के सेवन करने से मौत हो गई। रिया उर्फ पलक 15 पुत्र लालकेश्वर बीते शनिवार की देर शाम घर के भीतर आपसी कलह से क्षुब्ध होकर जहरीली दवा खाकर अचेत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आस पास के रहवासियों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया। जहां किशोरी की इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था। सीएचसी में ही इलाज के दौरान रविवार की रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ने से गंभीर हालत हो गई। चिकित्सकों के इलाज के वक्त ही किशोरी ने दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीँ केंद्र अधीक्षक ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पड़ोसियों में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान