सोनभद्र

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी का हुआ भव्य अभिनंदन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान मेरे लिये सर्वोपरि है। उनके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा, इसके लिये जिस हद तक जाना पड़े जाएंगे। उक्त बातें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दुद्धी प्रथम आगमन पर ब्लाक सभागार में भाजपा मंडल दुद्धी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि दुद्धी हमारी कर्म भूमि रही है। हम प्रारंभ से ही संगठन से जुड़े रहे हैं, इसलिए हमारा फोकस गांव से लेकर शहर तक का एक-एक बूथ होगा। हम संकल्प के साथ हर बूथ को मजबूत करके एक एक बूथ जीतेंगे। बूथ के साथ लोकसभा और लोकसभा के साथ 2024 में तीसरी बार केंद्र मोदी जी की लोकप्रिय सरकार बनाएंगे।

विधायक रामदुलार गोंड़ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है। जिलाध्यक्ष जी के सहयोग से हमसब मिलकर विकास की गंगा बहायेंगे। मंडल अध्यक्ष ने आभार जताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद माल्यार्पण, अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह, आदिवासी टोपी व तीर धनुष भेंट कर किया गया। इसके पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल जी का दुद्धी में प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य अभिनंदन किया गया। सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष की कमान नंदलाल जी को दिये जाने के बाद सोमवार को पहली बार दुद्धी मंडल में आगमन हुआ। उनके आगमन के मद्देनजर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन, नगर पंचायत दुद्धी समेत पार्टीजनों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया।

सर्वप्रथम नगर प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन की अगुवाई में पूरे बोर्ड ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रेरणा फाउंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष बनारसी शाह व सचिव अभिषेक रंजन के साथ हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये।

जिलाध्यक्ष का काफिला डॉ मिथलेश कुमार के नगर स्थित नवनिर्मित नोवा हॉस्पिटल पहुंचा, जहां उन्होंने फीता काटकर हॉस्पिटल का उदघाटन किया। तहसील तिराहे पर उनका अभिनंदन बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अगुवाई में अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।उसी के साथ आदिवासी नेता फौजदार सिंह परस्ते की अगुवाई में तीर धनुष से लैस आदिवासी समाज के दर्जनों युवाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

श्री संकट मोचन मंदिर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गदा भेंटकर सम्मान किया गया। अंत में ग्राम खजूरी में साहू समाज द्वारा उनका वृहद समारोह के तहत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख समेत रविन्द्र जायसवाल, दिनेश अग्रहरि एड, सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, कुलभूषण पांडेय एड, सभासद मोनू सिंह, सुमित सोनी, संदीप गुप्ता, नीरज अग्रहरि, संतोष जायसवाल, पंकज बुल्लू, आनंद केशरी, नीरज जायसवाल, विक्रमजीत सिंह सहित भाजपा के कई शीर्ष व जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App