सोनभद्र

नगर पंचायत सभागार में गांधीजी व शास्त्रीजी की मनाई गई जयंती

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने दोनों विभूतियों के योगदान एवं जीवन दर्शन पर चर्चा की और उनके द्वारा बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा से अंग्रेजों को देश से खदेड़ दिया। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने गांधीजी की स्वच्छता के मंत्र को आत्मसात करने की अपील की।आगे कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए थे।

उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी। अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी जी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इस मौके पर राजन जायसवाल, अधिवक्ता अमित सिंह, राधारमण पांडेय,सभासद दिव्य विकास सिंह, नरेश यादव, सलीम कुरैशी, सुशील साहनी, राकेश बिंद, विनीत जाटव, सोनू मोदनवाल, लिपिक अंकित पांडेय, अनीस अहमद, पंकज चौधरी, संदीप दोहरे, दीपक कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App