सोनभद्र

आरोग्य केंद्र सिलथम पर आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण

पन्नूगंज /सोनभद्र( अरविंद गुप्ता

चतरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलथम स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आयुष्मान सभा का आयोजन किया गया । आरोग्य केंद्र सिलथम सेंटर पर आयुष्मान सभा का आयोजन करके आयुष्मान कार्ड पात्र लाभार्थियों में वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान लेडुआ लालू प्रसाद यादव व प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र द्वारा फीता काटकर आयुष्मान सभा का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि द्वारा आयुष्मान कार्ड जिसमें क्षेत्र से आए हुए महिलाएं व पुरुषों कुल 20 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। ग्राम पंचायत लेडुआ में 15 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया और आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु सभी लोगों को प्रेरित करते हुए प्रचार प्रसार के लिए बताया गया । जो भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनवाए हैं सभी लोग आकर के आयुष्मान कार्ड बनवा ले और जिससे मिलने वाली सरकार के सुविधाओं का लाभ लें सके । आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया गया और उप केंद्र पर होने वाले गतिविधियों के बारे में सभी को बताया गया। एनसीडी जांच ,गर्भवती महिलाओं की जांच, टेलीकंसलटेशन एवं अन्य व्यवस्था के बारे में बताया गया। इस मौके पर सीएचओ प्रीति यादव, ए एन एम निंदला देवी, आशा किर्ती देवी, समाजसेवी राज कुमार यादव, लाभार्थी कन्हैयालाल ,सुमन, ममता देवी ,दशमी कुमारी, बाबी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार