सोनभद्र

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया समापन

सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाए जाने के लिए 26 सितंबर से महात्मा गांधी जी के जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाए जाने का आह्वान किया गया था। जिसके तहत जनपद में वृहद स्तर पर गांव की सफाई कराई गई 1 अक्टूबर को जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 640 इवेंट क्रिएट कर स्वच्छता कार्यक्रम कराया गया।

कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर माननीय मंत्री संजीव गोंड, माननीय सांसद पकौड़ी लाल कोल, माननीय विधायक घोरावल डॉ अनिल मौर्य, जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने जनपद में अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन सफाई कर्मी एवं सामुदायिक शौचालय के संचालन हेतु तीन तीन केयर टेकर , ग्राम प्रधान बछौदा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में माननीय मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जनपद में अच्छा कार्य हुआ है। सफाई सबका उत्तरदायित्व है एवं सफाई से सबको जुड़ना चाहिए। माननीय सांसद जी ने स्वच्छता पर अच्छा कार्य करने के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति हम जितना सजग रहेंगे हम उतना स्वस्थ रहेंगे आज स्वच्छता और स्वास्थ्य हर लोगों की जरूरत है इसको मिलकर हमें पूरे भारत में जन-जन तक पहुंचना है। जिलाधिकारी सोनभद्र ने सभी सफाई कर्मी और केयर टेकर से कहा की इसी तरह अच्छा कार्य करते रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को माननीय मंत्री एवं माननीय सांसद जी ने स्वच्छता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह अपर जिला पंचायत अधिकारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार