सोनभद्र

बिजली कर्मियों ने गांधी जयंती के उपलक्ष पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सफाई कर्मियों का किया सम्मान
अनपरा सोनभद्र। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के उपलक्ष पर सोमवार को अनपरा तापीय परियोजना के बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने अपने कार्य स्थल पर एक ओर जहां झाड़ू लगाते हुए बिजली कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया वहीं दूसरी ओर सफाई के कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों का सम्मानित भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि कचरा साफ करने वाले लोग ही वास्तविक सम्मान के हकदार है। बताया जिन कचरो को हम छूना भी नहीं चाहते वह उनको अच्छी तरह से साफ करके अपने हाथों से उठाते हैं और नगर व कार्य स्थल को साफ सुथरा बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य को परिभाषित करते हुए लोगों से कहा कि कभी आप अपने आप से पूछिए कि अच्छा कौन कचरा फैलाने वाला या कचरा साफ करने वाला। आगे कहा हमको जो भी गंदगी दिखाई पड़ रही है वह प्रत्यक्ष रूप से हमारे ही क्रियाकलापों का परिणाम है।
इस अवसर पर इं अदालत वर्मा, इं आलोक सिंह, इं अभिषेक सिंह, इं दिनेश कुमार, इं प्रेम सिंह, इं ओमेंद्र जायसवाल, इं श्रवण मौर्या, इं रवि प्रकाश, इं आकाश सुमन,विष्णु देव झा,पुष्कर सिंह,रामेश्वर चौधरी,चंदन पटेल, महबूब अहमद आदि कार्मिकों के साथ साथ सफाई कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार