सोनभद्र

वन विभाग ने स्टाल प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन कर वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की

जन सहयोग से ही जंगल होंगे सुरक्षित और संरक्षित

म्योरपुर वन रेंज परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर कस्बा स्थित वन रेंज परिसर में रविवार को स्टाल ,प्रदर्शनी,और गोष्ठी का आयोजन कर वन विभाग ने वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की।जिसमे वन सरंक्षण, पौध रोपण, आग से वनो बचाने, और नर्सरी तैयार करने की विधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के हालात में वन पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक मात्र संजीवनी है। वनों और मनुष्य का अटूट रिश्ता मनुष्य के सृजन काल से रहा है।इसका सरंक्षण सभी के सहयोग से ही संभव हो रहा है।कहा कि जंगल सबके लिए है क्योंकि सभी लोग उसी से शुद्ध हवा लेते है ।उप प्रभागीय वनाधिकारी डा भानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि वन विभाग वानिकी में आठ कार्यक्रमों को लेकर काम कर रहा है।उसमे सबसे ज्यादा महत्व पौध रोपण और पुराने पौधो को संरक्षित करने और नर्सरी तैयार करने का है।यहां के जंगल में पौधे खुद पनपते बढ़ते है और प्राकृतिक पौधो को काटा ना जाए तो जंगल खुद घना हो जाएगा साथ ही जड़ी बूटी, जीव जंतुओं को बढ़वा मिलेगा।आह्वान किया की हर हर में फलदार और इमारती पौधे हर साल रोपित किए जाए।और जंगलों को नुकसान ना पहुंचाया जाए तो हम जंगलों को पुनः पुराने घने अवस्था में ला सकेंगे। उप प्रभागीय वनाधिकारी उषा देवी,सोना बच्चा अग्रहरी,दीपक सिंह,रेंजर शक्तिनगर, बीना,पिपरी, बघाडु ने भी विचार रखे और सभी ने उपस्थित लोगो ने वन सरंक्षण का संकल्प लिया।मौके पर रेंजर शहजादा इमालुद्दीन,रूप सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा,अवधनारायण,मिश्रा, राघवेंद्र कुमार, राकेश सिंह,संजय श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह,शिव कुमार सिंह,श्याम लाल,अरविंद यादव, एस एन श्रीवास्तव, सहित ग्रामीण और स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App