सोनभद्र

आयुष्मान भवः साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले में बांटे गए आयुष्मान कार्ड

साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा किया गया मरीजो का इलाज

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- रविवार को स्थानीय सीएचसी में आयुष्मान भवः साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य मेले आये भाजपा पदाधिकारियों का डॉ संजीव बिंद ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया तथा ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य शुषमा सिंह का डॉ पल्लवी सिन्हा ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।स्वास्थ्य मेले में आये लोगो को भाजपा जिला महामंत्री जीतसिंह खरवार व

जिला पंचायत सदस्य शुषमा सिंह ने आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दिया।स्वास्थ्य मेले में स्त्री एव प्रसूति रोग विशेषज्ञ,सर्जरी,ईएनटी,मनोरोग एव हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा मरीजों की जांच कर इलाज किया गया।जिला पंचायत सुषमा सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरी ने आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।

अधीक्षक डॉ राजन सिंह ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है।क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य मेलें में आकर इसका लाभ उठाएं।सफेद कार्डधारक अपना आयुष्मान कार्ड म्योरपुर सीएचसी में आकर बनवा लें।इस दौरान डॉ प्रदीप सिंह,ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल,गौरीशंकर सिंह,सुजीत सिंह,गणेश जायसवाल, उमाशंकर पांडेय,विरेन्द्र कुमार, अवनि कुमार,अमित रावत,निर्मल कुमार,इंदु राही, मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Download App