सोनभद्र

बेंच प्रेस में दुद्धी की वंदना कुशवाहा को मिला द्वितीय स्थान, नगर में हर्ष

रेनुसागर में मिस्टर और मिस यूपी कम्पटीशन सम्पन्न
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। द बुल जिम के तत्वावधान में शनिवार को रेनुसागर में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट ओपेन ईनामी प्रतिस्पर्धा का मिस्टर और मिस यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में पेशे से अध्यापक नगर निवासी व शिवाजी फिटनेस जिम दुद्धी की ओर से प्रतिभागी वंदना कुशवाहा ने 62 किलोग्राम शारीरिक वजन पर 50 केजी वेट उठाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित किया। रेनुकूट निवासी बबिता ने 58 केजी बॉडी वेट पर 50 केजी वजन उठाकर प्रतियोगिता की विजेता होने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान पर बिट्टू ने 64 किलोग्राम शारीरिक वजन पर 45 केजी वेट उठाया। प्रतियोगिता के आयोजक मोहन शर्मा और उनकी टीम द्वारा स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को नकद ईनामी धनराशि के साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दुद्धी लौटने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में वंदना ने बताया कि ये सम्मान मेरे पति अखिलेश चंद कुशवाहा और फादर इन लॉ श्री बलवंत सिंह को समर्पित है जिनकी प्रेरणा से मैं इस मुकाम को हासिल कर पाई हुँ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App