सोनभद्र

विडिओ चतरा ने चलाया कंपोजिट विद्यालय करवनिया में स्वच्छता अभियान

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करवनिया कंपोजिट विद्यालय में रविवार को वीडिओ चतरा रामशिरोमणि मौर्य व चतरा ब्लाक पंचायत के अधिकारी कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हाथों में झाड़ू लेकर कंपोजिट विद्यालय करवानिया में स्वच्छता अभियान चलाया व साफ सफाई किया।
इस दौरान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ‘एकअक्टूबर, एक घंटा, एक साथ’ सफाई अभियान चलाया गया। आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सुबह 10 बजे से करवनिया में सफाई गतिविधियां संचालित किया गया । इस दौरान ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। आगे सफाई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। आमजन से भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की अपील की। इसके साथ ही घरों और दुकानों का कचरा निर्धारित कचरा कूड़ा डस्टबिन में ही डालने का आह्वान किया।
परियोजना निदेशक व विडिओ चतरा ने लोगों से घरेलू कूड़े को कूड़ेदानों में डालने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक कूड़े के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई। वीडियो चतरा राम शिरोमणि मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान व स्वच्छ भारत अभियान शुरू करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी ने कभी भी स्वच्छता से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमें आजादी दी। हमें उन्हें स्वच्छ भारत देना चाहिए। स्वच्छ भारत की अवधारणा प्रत्येक परिवार को स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करना है। इस मौके पर मंजेश सिंह, ग्राम प्रधान करवनियां संतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्यामू बिन्द, विद्यालय के अध्यापक, सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत सदस्य, व ग्राम पंचायत वासी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App