सोनभद्र

बीजपुर एसएचओ मिथलेश मिश्रा ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 8 लाख की संपत्ति किया कुर्क

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) बीजपुर एसएचओ मिथलेश मिश्रा ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 8 लाख की संपत्ति किया कुर्क। दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 49 / 23 धारा 3 ( 1 ) उ प्र गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त राजकुमार मिश्रा पुत्र ध्रुव मिश्रा ग्राम जमुई सिकंदरपुर बलिया की विवेचना बीजपुर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा द्वारा की जा रही थी विवेचना के क्रम में अभियुक्त राजकुमार मिश्रा उपरोक्त द्वारा अवैध रूप से सम्पत्ति वाहन डस्टर कार अर्जित किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख है जिसे अन्तर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क करने हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में मुकदमा अपराध संख्या 49 / 23 धारा 3 ( 1 ) उ प्र गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी राजकुमार मिश्रा पुत्र ध्रुव मिश्रा ग्राम जमुई सिकंदरपुर बलिया द्वारा अवैध रूप से सम्पत्ति वाहन डस्टर कार को कुर्क कर आवश्यक कारवाई किया गया है।
कुर्क करने वाली टीम का विवरण
1 मिथिलेश मिश्रा बीजपुर एसएचओ
2 अपराध निरीक्षक अजय विक्रम यादव
3 हेड कांस्टेबल अंकुर यादव
4 कांस्टेबल संदीप यादव

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार