सोनभद्र

मण्डल प्रवासी प्रभारी ने किया बूथ सत्यापन का कार्य

दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में मुख्य अतिथि रावर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख दुद्धी मण्डल प्रवासी अजीत रावत ने बूथों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए एकजुट हो जाएं। मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सत्यापन कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए। सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। जिससे कि 2024 के चुनाव पार्टी रावर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भारी अंतर से जीत हासिल करे। विशिष्ट अतिथि दुद्धी मण्डल प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मंडल स्तर पर कोई नया बूथ बना है या मतदान केंद्र बदला है तो पार्टी कार्यकर्ता उसका अपडेट करेंगे। बूथ पर दो-दो व्हाटसएप ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप संगठनात्मक और दूसरा समर्थक ग्रुप का होगा। मंडल पदाधिकारियों को एक या दो शक्ति केंद्रों के बूथों की बूथ समितियों की बैठक और प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुखों की बैठक लेने के लिए बूथ प्रवासी काे नियुक्ति करना होगा। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पूर्ण बहुमत के साथ हमें कमल खिलाना है। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार हमें पिछले सारे रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए जीत का परचम फहराना है। बैठक में मुख्य रूप से चेयरमैन कमलेश मोहन, सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, दिलीप पांडेय, मनीष जायसवाल व प्रेमनारायण सिंह मोनू, सूरजदेव प्रसाद, मनोज तिवारी, राहुल अग्रहरि, धनंजय रावत, शक्तिकेन्द्र प्रभारी रामेश्वर राय, संजू तिवारी, पंकज अग्रहरि, सुमित सोनी, विनोद जायसवाल, जयप्रकाश तिवारी,शिवशंकर गुप्ता, जितेंद्र चन्द्रवंशी, गोपाल सोनी, गोरखनाथ अग्रहरि, अंशुमान रॉय, हिमांशु चौरसिया, अरुण साहनी, राफे खान, भोलू जायसवाल, मनोज पटेल, प्रदीप शर्मा, अजय प्रसाद, शिवप्रसाद कुशवाहा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सोनी, राजीव कुमार, सोनू जायसवाल, अजय चन्द्रवंशी, पीयूष कसेरा, राजन अग्रहरि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App