सोनभद्र

40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर शराब सहित एक किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। शराब गांजे की खरीद फरोख्त करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। गांजा की बरामदगी उस समय हुई जब कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक वंश नारायण अपने अधीनस्थ कांस्टेबल रमन कुमार व कांस्टेबल में महेंद्र सरोज के साथ गस्त कर रजखड़ से दुद्धी आ रहे थे। इस बीच लौवा नदी पुल के पास सूरज उर्फ गुड्डू हरिजन पुत्र रामसेवक 32 वर्ष निवासी बीडर पैदल झोले में गांजा लेकर आ रहा था। पुलिस को देखते ही सूरज भागने लगा। दौड़ा कर सिपाहियों द्वारा पकड़े जाने पर झोले में रखा एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी सूरज को 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। शराब बरामदगी की घटना में चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे अपने अधीनस्थ हेड कांस्टेबल उमेश कुमार यादव व कांस्टेबल विवेक कुमार के साथ हरिजन बस्ती से तिवरान टोला की तरफ आ रहे थे। इस बीच बिना नंबर मोटरसाइकिल से सुरेंद्र कुमार पुत्र हरिचरण निवासी अमवार 20 लीटर शराब लेकर आ रहा था। पुलिस को देखते ही जैसे ही पीछे मुड़कर भागने की कोशिश किया, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बिना कागज की मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है जबकि सुरेंद्र के ऊपर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। शराब की दूसरी बरामदगी उस समय की गई जब उपनिरीक्षक ओम प्रकाश कांस्टेबल अंकुर तिवारी व आदित्य कुमार के साथ निमियाडीह रेलवे गेट नंबर 58 अंडरपास पुलिया के पास सुनील कुमार पुत्र आशीष कुमार को 20 लीटर कच्ची शराब जेरीकेन में लेकर आते समय पकड़ लिया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत सुनील कुमार के विरुद्ध कार्रवाई किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार