सोनभद्र

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

दुद्धी, सोनभद्र। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं की हड़ताल के अंतर्गत वृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
वृहस्पतिवार को दुद्धी एवं सिविल बार के लामबंद अधिवक्ताओं की अगुवाई कर रहे सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एवं दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी की संयुक्त अध्यक्षता में डॉ राजेन्द्र प्रसाद हाल में अधिवक्ताओं ने बैठक कर, सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें महिला अधिवक्ता सहित सैकड़ो अधिवक्ता बुरी तरह घायल हो गये। इसके जिम्मेदार जिलाधिकारी , एसएसपी समेत सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आये दिन अधिवक्ताओं की हत्या और जानलेवा हमले हो रहे हैं। सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर तनिक भी गंभीर नही है। वक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही दोषी डीएम,एसएसपी सहित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किया जाए। बैठक की समाप्ति के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए, कचहरी परिसर में ही प्रदेश सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नंदलाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमचन्द यादव, विजय कुमार, राकेश श्रीवास्तव, प्रभु सिंह, अशोक कुमार, मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय, सत्यनारायण यादव, राजकुमार अग्रहरि, आनंद, राहुल अग्रहरि, मनोज तिवारी, पवन दुबे, आलोक सिंह, आशीष गुप्ता समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी के मेन गेट पर सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़ व प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश एस आई दिग्विजय सिंह की अगुवाई में विंढमगंज व अमवार थाना सहित भारी पुलिस बल एवं पीएसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार