सोनभद्र

हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद टीम की तरफ से ऑनलाइन संगोष्ठी

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

आज दिनांक 14/09/2023 को हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद टीम की तरफ से ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई ।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम संचालिका आभा पांडेय मैम द्वारा मां सरस्वती की वंदना से की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप जायसवाल ( शोध प्रवक्ता राज्य हिंदी संस्थान ,वाराणसी) के स्वागत में जनपद सोनभद्र से डॉ शालिनी गुप्ता द्वारा स्वरचित स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और हिंदी दिवस पर प्रस्तुत मुक्तक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई भदोही से डॉ प्रतिभा मिश्रा और श्री दुर्गेश नंदन त्रिपाठी के द्वारा हिंदी के उद्भव से लेकर आज तक की स्थिति पर प्रकाश डाला। आजमगढ़ के डॉ माधव सर के द्वारा हिंदी की मिठास से उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात वक्ता,शोध प्रवक्ता राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी से मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप जायसवाल सर ने हिंदी कल,आज,और कल पर 1949 से लेकर आने वाले समय में हिंदी क्यों जरूरी है? पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां,मातृभाषा और मातृभूमि का कोई विकल्प नहीं होता,हम सबकी इस जीवनयात्रा में हिंदी का क्या महत्व है इसकी वर्णमाला कितनी वैज्ञानिक है …जैसे बिंदुओं पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन आभा पांडेय द्वारा किया गया एक बार पुनः शालिनी गुप्ता द्वारा आभार प्रेषित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
ऑनलाइन संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न जनपदो के शिक्षक जुडे। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग सोनभद्र से प्रवीण द्विवेदी व लखीमपुर खीरी वैभव पांडेय ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार