सोनभद्र

चैयरमैन ने फीता काटकर किया ‘आयुष्मान भवः’ कार्यक्रम का उद्घाटन

योजना के तहत गरीब के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों का होगा मुफ्त इलाज-कमलेश मोहन

अभियान का मकसद देश के हर गांवों और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना-डॉ आलम

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चैयरमैन कमलेश मोहन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजभवन से ‘आयुष्मान भवः’ पहल कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राष्ट्रपति के उदघाट्न कार्यक्रम को चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व मरीजों के तीमारदारों के साथ बैठकर देखा। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चैयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि योजना के तहत गरीब के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। पात्र लोगों के तुरंत कार्ड बनाए जाएंगे। देश के सभी जिले के ब्लॉकों में कैंप लगाए जाएंगे। दरअसल, आयुष्मान भव: अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहला है, जिसका मकसद देश के हर गांवों और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित ‘आयुष्मान भवः’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है। जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह पहल ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गई है। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेले लगेंगे। इस दौरान 60 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ विनोद सिंह, डॉ स्मिता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार, डॉ मिथलेश, बीपीएम संदीप सिंह, प्रतिरक्षिकरण अधिकारी अतुल सिंह, दीपक, बीसीपीएम सुनीता देवी सहित आशा व एएनएम उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ
Download App