सोनभद्र

कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने तहसील में दिया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील में बुधवार को दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, प्रभु सिंह, नंदलाल अग्रहरि सहित अन्य वक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर पूरे प्रदेश के वकीलों ने 4 सितंबर से तीन दिन का कार्य बहिष्कार किया था। इसके बाद हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया। राज्य में वकीलों की शीर्ष संस्था बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा है। सिर्फ उच्च न्यायालय ही नहीं, जिला अदालत, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, ऋण वसूली न्यायाधिकरण, कंपनी कानून न्यायाधिकरण, राजस्व न्यायालय बोर्ड और प्रयागराज में अन्य सभी न्यायिक मंचों पर भी वकील काम का बहिष्कार कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद दोनों बार के अध्यक्ष नायब तहसीलदार दुद्धी को मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन को सौपा। इस दौरान राकेश श्रीवास्तव, प्रेमचंद यादव, दिलीप पांडेय, सुनील द्विवेदी, आशीष गुप्ता, मनोज तिवारी, सत्यनारायण यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार