सोनभद्र

अधिवक्ताओं ने किया संयुक्त युवा मोर्चा के देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान का समर्थन

दुद्धी, सोनभद्र। संयुक्त युवा मोर्चा के देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान का अधिवक्ताओं ने बुधवार को समर्थन किया। कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या चिंताजनक है। केंद्र सरकार इसके हल के लिए गंभीरता से प्रयास करे। रोजगार अधिकार गारंटी कानून बनाने, देश भर में रिक्त एक करोड़ खासतौर पर उत्तर प्रदेश में 6 लाख पदों को तत्काल भरने, सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग व संविदा व्यवस्था खत्म करने, रेलवे-बैंकिंग, बीमा, पोर्ट, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि में निजीकरण पर रोक और रोजगार सृजन के लिए कारपोरेट्स पर संपत्ति व उत्तराधिकार कर लगाने की युवाओं की मांगें वाजिब हैं, इसलिए केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि उपरोक्त सवालों के हल करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट राम लोचन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रभु सिंह व नंदलाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट आशीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र यादव, एडवोकेट रेनू कुमारी, मोहर सिंह सैनी, अनिल मौर्य, रविंद्र कुमार, सत्यनारायण, एडवोकेट राहुल समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अपील पर हस्ताक्षर कर रोजगार अधिकार अभियान का समर्थन किया।
संयुक्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं व व्यापारियों से संवाद कर रोजगार अधिकार अभियान का समर्थन व सहयोग की अपील की। इस मौके पर संयुक्त युवा मोर्चा के केंद्रीय टीम सदस्य राजेश सचान, दुद्धी तहसील संयोजक सविता गोंड, युवा मंच की सुगवंती गोंड, पूर्व प्रधान इस्लामुद्दीन, इंद्र देव खरवार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान