सोनभद्र

12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा – रामराज गौड़

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गौड़ ने भाजपा सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल को सोनभद्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा, बेरोजगारी और विकास के नाम पर छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सोनभद्र की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के बावजूद वनाधिकार कानून के तहत लोगों को अधिकार नहीं मिल सके हैं। खनन और प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई, जबकि जिले के संसाधनों का लाभ बाहरी लोगों को मिल रहा है।
रामराज गौड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जिले के युवाओं को रोजगार नहीं मिला और स्थानीय जनता प्रदूषण तथा विस्थापन की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्थापित उद्योगों में भी स्थानीय लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाया। प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रस्तावित अडानी परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि यदि परियोजना के नाम पर जंगलों की कटाई की गई तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आदिवासियों, जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। इस दौरान शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, राजू त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, श्रीकांत मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात
Download App