सोनभद्र

सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज में एसएम प्रोडक्शन द्वारा आयोजित ‘मिस्टर, मिस, मिसेज एंड किड्स 2026’ सौंदर्य एवं फैशन प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

आयोजक सृष्टि मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और बच्चों को व्यक्तित्व विकास एवं फैशन जगत में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्रतिभाओं से भरपूर है, जरूरत केवल सही मंच की है।

मिस सोनभद्र 2026 बनी आयुषी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और आत्मविश्वास को देते हुए युवाओं से सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। वहीं मिसेज सोनभद्र 2026 रोहिणी तिवारी ने कहा कि शिक्षा और आत्मविश्वास सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर सकारात्मक और समाजोपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने की अपील की।

सेकेंड रनरअप आरोही कश्यप ने कहा कि इस उपलब्धि की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। उन्होंने सृष्टि मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। उन्होंने युवाओं को अपने सपनों और जुनून को कभी न छोड़ने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और व्यक्तित्व प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन ने जिले की उभरती प्रतिभाओं को नई पहचान और नया मंच प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात
Download App