सोनभद्र

हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा

प्रदूषण और फ्लोराइड पीड़ितों की दुर्दशा देख नम हुई लोगो की आंखें

फ्लोराइड से टूटते रिश्ते और मंजरी की अनकही प्रेम कहानी पर भी बनेगी फिल्मम्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

जिले के दक्षिणांचल में प्रदूषण,फ्लोराइड की समस्या से जूझते ग्रामीणों की दुर्दशा और केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना के माध्यम से लोगों को शुद्ध पानी देने के प्रयास पर बना डाक्यूमेंट्री फिल्म हर घर शुद्ध जल का मंगलवार की देर शाम मुंबई स्थित जाने माने फिल्म निर्माता सुभाष घई के बल्फ थियेटर में प्रमोशन किया गया।जिसमे फिल्म दुनियां के जाने माने निर्माता निर्देशकों कलाकारों ,लेखकों ने फिल्म की सराहना की और सोनभद्र की ज्वलंत समस्या के ऊपर फिल्म बनाने वाले निर्माता सुरेंद्र सिंह,फिल्म निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव, निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव,की प्रशंसा की।महाभारत सीरियल के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान,तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अली खान,छोटे सचिन, रमेश गोयल, कृष्ण वंशल, फिल्म बार्डर के सहायक निर्देशक योगेश भारद्वाज आदि ने कहा कि यह फिल्म सोनभद्र की जमीनी हकीकत से जुड़ी है।योगेश ने जाने माने पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा से लंबी बातचीत की और सोनभद्र में इतिहास में दबी मंजरी लेरिक की अनकही प्रेम कहानी तथा फ्लोराइड पीड़ितों के टूटते हड्डियों और रिश्ते पर फिल्म बनाने की बात कही अन्य निर्माता निर्देशकों ने भी सोनभद्र आकर कहानी लिखने और फिल्म बनाने की बात कही है।बंटी श्रीवास्तव ने बताया कि यह फिल्म अभी तक दुनियां के 27 देशों में जा चुकी है ।और उम्मीद जगाई कि सरकार और भी ठोस कदम उठाएगी। फिल्म में नदियों में बहता राखड़, बलिया नाला में बहता कोयला युक्त पानी,रेणुका की दुर्दशा और दिव्यांग होते लोगों की परेशानियों को दर्शाया गया है। फिल्म के अंत में अश्वनी सिंह,प्रभात कुमार कौशलेंद्र पाण्डेय, आदि को विशेष आभार प्रकट किया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
Download App