सोनभद्र

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंडालको कॉलोनी सेकंड प्लांट स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम, शाखा रेणुकूट परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य राज वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे तो देश का हरित आवरण बढ़ाने में बड़ी सफलता मिल सकती है। यह अभियान पारिवारिक मूल्यों और पर्यावरणीय संतुलन दोनों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। वहीं निवर्तमान जिला संयोजक भाजपा आईटी विभाग अभय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से घटते हरित क्षेत्र और बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में आश्रम की व्यवस्थापक श्री मदन सिंह जी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम शंकर रावत, दुर्ग विजय मिश्रा, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, सुधांशु चौहान, गणेश चौहान, अरुण सिंह, अनूप केशरी, आनंद अग्रहरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App