सोनभद्र

50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना रायपुर, पन्नूगंज, कोतवाली राबर्ट्सगंज पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कारवाई में 50 हजार रुपये के इनामिया गो-तस्कर समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, छह गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कारवाई किया गया है। पुलिस के अनुसार 17/18 जून की रात सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से गोवंशों को मधुपुर-नौगढ़-चकरघट्टा मार्ग के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना रायपुर क्षेत्र के सारसोत के पास बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें मौके से दबोच लिया गया। एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास यादव पुत्र बुट्टन यादव निवासी झरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर (बिहार), मेराज कुरैशी पुत्र अकबर कुरैशी निवासी चैनपुर जिला कैमूर (बिहार) तथा विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव निवासी हथिनी थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली के रूप में हुई है। विकास यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।तलाशी के दौरान विकास यादव एवं मेराज कुरैशी के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा चार खोखा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा पिकअप वाहन से छह गोवंश भी बरामद हुए, जिन्हें वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है। इस संबंध में थाना रायपुर पर बीएनएस, आर्म्स एक्ट तथा उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गो-तस्करी का कार्य करते हैं और गोवंशों को बिहार ले जाकर बेचते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त विकास यादव के खिलाफ सोनभद्र, चंदौली सहित विभिन्न जनपदों में गो-तस्करी, गैंगस्टर एवं अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App