सोनभद्र

सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के जरहा गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।

जरहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती ने बताया कि मंगलवार रात 71 वर्षीय सुखमनिया, पत्नी नान्हक, अपने घर के आंगन में पनारा के पास किसी काम से गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।

परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, वे उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में सुखमनिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में दुख का माहौल है।

बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी स्थित पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया
Download App