सोनभद्र

गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश

सोनभद्र (ओमप्रकाश गुप्ता) न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत ने अपने एक एक महत्वपूर्ण फैसले में सात हाईवा ट्रकों को अवमुक्त करने का आदेश दिया है। ये ट्रक गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किए गए थे। कोर्ट ने जिलाधिकारी सोनभद्र के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें वाहनों को अवमुक्त करने से इनकार कर दिया गया था। इन ट्रकों की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये है।
मामला जनवरी 2025 का है रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चेतन पाल और अन्य के खिलाफ धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद, पुलिस ने चेतन पाल के कुल सात हाईवा ट्रकों को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया था।ट्रकों की कुर्की के बाद, चेतन पाल ने जिलाधिकारी सोनभद्र के न्यायालय में आपत्ति प्रस्तुत कर वाहनों को अवमुक्त करने का निवेदन किया था। हालांकि जिलाधिकारी सोनभद्र ने उनकी आपत्ति को निरस्त करते हुए कुर्क किए गए वाहनों को जारी करने से इनकार कर दिया था। यह आदेश दिनांक 4 सितंबर, 2025 को पारित किया गया था।इसके उपरांत, चेतन पाल ने अपने अधिवक्ता अनिल कुमार मौर्य के माध्यम से अपर जनपद न्यायाधीश/गैंगस्टर कोर्ट सोनभद्र में धारा 16(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अपील दायर की। विशेष लोक अभियोजक गैंगस्टर और बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार मौर्य के तर्कों को सुनने के बाद,न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य, जिसमें आयकर रिटर्न, विवेचक के विरोधाभासी बयान और अन्य गवाहों के बयान साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने जिलाधिकारी सोनभद्र के दिनांक 4 सितंबर, 2025 के आदेश को निरस्त कर दिया। न्यायालय ने सात हाईवा ट्रकों की कुर्की को भी रद्द करते हुए उन्हें अवमुक्त करने का आदेश पारित किया। चेतन पाल ने इस फैसले पर आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App