सोनभद्र

जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार की शाम आस्था का भारी जन सैलाब भगवान श्री कृष्ण के डोला जुलुस में उमड़ा हुआ था| हर गली मोड़ से दही हांडी से सराबोर भक्तों का रेला सड़क पर निकला तो दुद्धी में मथुरा वृंदावन की झलक लोगों को दिखनी शुरू हो गई | डोला जुलुस में शामिल लोग हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की,हरी बोल सरीखे गगन भेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे| उधर उपजिलाधिकारी सुरेश राय,सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़ के निर्देशन में कोतवाल नागेश सिंह ने आधे दर्जन थानों की फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी| जबकि जुलुस के आगे व पीछे भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानो को भी लगाया गया था|
शाम करीब चार बजे के बाद तहसील मुख्यालय का वातावरण पूरी तरह से श्रीकृष्ण के जयकारे से भक्तिमय हो गया। संकट मोचन मन्दिर के पास युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा बाँधी गई तीन मटकी को फोड़ने के लिए गोविंदाओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हरिबोल के नारे के साथ दर्जनों युवाओं की टोली मटका फोड़ने के लिए बार- बार प्रयास किया। इसके पश्चात मां काली मन्दिर में प्रतिष्ठापित प्रतिमा डोला जुलुस में आगे बढ़ी तो उसके पीछे करीब तीन दर्जन डोला सीधे खेल मैदान पर एकत्र हुई। इसके बाद जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि व सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता की अगुवाई में डोला जुलुस आगे का यात्रा तय करने के लिए सड़क एक कतार में निकली| जो मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीधे बीड़ी पत्ता गोदाम तक गई। वहां से वापस हो रहे डोला जुलुस में शामिल भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियों को लोग अपने दरवाजे के समीप रोक कर उनका पूजन आदि कर धन्य धान्य हो रहे थे। टाउन क्लब मैदान पर भी दही हांडी मटका फोड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन विहिप और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया था| जिसे फोड़ने के लिए गोविन्दाओं की विभिन्न टोली घंटों मशक्कत करती रही| डोला जुलूस में चंद्रिका आढ़ती,भोला आढ़ती, चेयरमैन कमलेश मोहन,दिनेश अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, दिनेश आढ़ती,कमल कानू, अजीत सिंह समेत श्रीरामलीला कमेटी एवं अन्य धार्मिक संस्थाओं से जुड़े दर्जनों संभ्रांतजनों ने अपना-अपना अमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार