सोनभद्र

विधायक ने मेरी मिट्टी मेरा देश को लेकर शुरू की अभियान

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को मेरी माटी मेरा देश की तैयारियों को लेकर ब्लॉक पर आयोजन किया गया।बैठक के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने कहा की मेरी माटी मेरा देश के लिए प्रत्येक पंचायत के हर घर से आंगन की एक चुटकी मिट्टी 13 सितंबर तक ब्लॉक पहुंचेगा उसके बाद उसे जिला मुख्यालय और वहां से लखनऊ और फिर दिल्ली भेजा जाएगा।

कहा की यह मिट्टी देश के अमर शहीद जवानों के याद में रखा जाएगा।यह देश की आन मान शान बढ़ाएगा। बभनी और म्योरपुर ब्लॉक की संयुक्त बैठक थी जिसमे ब्लॉक अधिकारी सचिव को मिट्टी एकत्र करने की जिमेदारी है। कि वह सभी प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यो के साथ मिल कर ग्रामीणों को जागरूक करे और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाले। विधायक ने बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों के घर पहुंच कर आंगन की मिट्टी लेकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, भाजपा पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह , भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरि, उमाशंकर सिंह मरकाम, मंडल अध्यक्ष म्योरपुर मोहरलाल खरवार, बभनी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद दुबे, मण्डल उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, अमरकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह ,सत्यनारायण तिवारी, विष्णुकांत दुबे, मानरुप सिंह, जितेंद्र अग्रहरि, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,इरफान अहमद, शंशाक अग्रहरि, व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार