सोनभद्र

बोर्ड की बैठक में चंद्रयान 3 की सफलता पर गर्व, प्रधानमंत्री को दी बधाई

मेरी माटी,मेरा देश अभियान के तहत घर घर से मिट्टी एकत्र करने की बनी योजना

दुद्धी,सोनभद्र। शुक्रवार को नगर पंचायत दुद्धी की सम्पन्न हुई बोर्ड की बैठक में चंद्रयान 3 की सफलता एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक बार फिर से वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के तहत मिशन चंद्रयान 3 की सफलता से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। यह सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट एवं भारत माता की जय के उदघोष के साथ प्रधानमंत्री जी को पूरे सदन की ओर से बधाई दी गयी। चेयरमैन ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता पूरी मानव जाति के साथ साथ ग्लोबल साउथ के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। वहीं वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ साथ अंतरिक्ष मे भारत की सफलता हमारी दूरदर्शी सोंच,आत्मनिर्भर और वैश्विक नेतृत्व के दृष्टिगत प्रतिबिम्ब है। इसकी सफलता के बाद अंतरिक्ष क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती रूचि हमारे देश की प्रगति के लिये नये अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने मिशन चंद्रयान से जुड़े वैज्ञानिकों समेत सभी कर्मयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि अब हम दावा कर सकते हैं कि हमारा देश अपनी क्षमता, जुनून और कड़ी मेहनत के बूते सबकुछ हासिल कर सकता है।
आगे उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश में घर घर जाकर पावन मिट्टी एकत्र करना है।देश की गौरवशाली इतिहास में आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान हमेशा अमर रहेगा। हम अपने देश और अपनी माटी के लिए मरते दम तक समर्पित रहेंगे। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी सभासदों समेत हर नगरवासी से अमृत कलश में अपने घर की पावन मिट्टी अथवा चावल एकत्रित अभियान को सफल बनाने की अपील की है। बैठक को दिलीप पांडेय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि मनोज सिंह बबलू, सभासद निरंजन कुमार,राकेश आजाद, शाहनवाज खां,प्रेमनारायण सिंह मोनू,धीरज जायसवाल,आमेश सिंह,शाहिद आलम,आनंद कुमार, मोहित कुमार,अंका कुमार,दीपक शाह,गौरव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Download App