सोनभद्र

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी में घायल युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत

मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में बीते मंगलवार को कनहर बैरियर के पास अनियंत्रित पिकअप के चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की देर शाम कोतवाली दुद्धी पहुँच मृतक के पिता शिवराज पुत्र बटई निवासी करइल थाना कोन ने तहरीर देते हुए कहा कि बीतेमंगलवार की दोपहर में मेरा बड़ा लड़का अयोध्या अपने साले के बाइक से जा रहा था। उसी दौरान जाबर गांव के कनहर बैरियर के समीप पहुँचते ही एक अनियंत्रित पिकअप पीछे से धक्का मारकर फरार हो गया। घायल अयोध्या को सीएचसी दुद्धी लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान अयोध्या की मृत्यु हो गई। वहाँ से शव दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले को अज्ञात के विरुद्ध 279, 304A में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार