सोनभद्र

दुद्धी नगर में चहुंओर रही जन्माष्टमी की धूम

दुद्धी, सोनभद्र। नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की रात्रि घंटा-घडियालों की गूंज के साथ कान्हा प्रकट हुए, उनके जयकारे से सारा क्षेत्र गूंज उठा। जय कन्हैया लाल की, मदना गोपाल की, लईकन के हाथी घोड़ा, बुढ़वन के पालकी। देर रात्रि तक भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। नगर की पूरी सड़कें श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन हेतु पटी रही। मां काली मंदिर, श्रीसंकट मोचन मंदिर, श्रीराधा कृष्ण मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर, कोतवाली दुद्धी मंदिर, महावीर मंदिर, शिवाला मंदिर, विष्णु मंदिर, शिवजी तालाब शिव मंदिर समेत गांव में अलग अलग बस्ती में डोले रख जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सज-धजकर श्रीकृष्ण व राधा की मनमोहक रूप ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जन्मोत्सव के दर्शनार्थी महिलाएं पुरूष बालरूपी श्रीकृष्ण के नन्हे नन्हे पांव अपने माथे लगाकर, प्रभु श्रीकृष्ण के आशीर्वाद की अनुभूति करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार