सोनभद्र

रेलवे पुल पर कार्य कर रहे मजदूर की गिरने से मौत

दुद्धी, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 309 पर कार्य के दौरान झारखंड निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
रेलवे के चल रहे दोहरीकरण कार्य में कार्यदायी संस्थाओं के लापरवाही पूर्वक कार्यशैली की वजह से तमाम दुर्घटनाओं का खामियाजा जमीनी तौर पर कार्य करने वाले मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ इसी तरह का वाकया बुधवार को हाथीनाला थाना क्षेत्र में चल रहे रेलवे दोहरीकरण के दौरान रेलवे की पुल संख्या 309 पर कार्य के दौरान पैर फिसलने से झारखंड गांधी नगर थाना क्षेत्र बैदकारो बस्ती निवासी मजदूर राजेन्द्र गंजू 44वर्ष पुत्र स्व लालदेव गंजू की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही रेलवे महकमे में हड़कंप मच गई।आनन फानन पर संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत अन्य कर्मियों ने रेलवे व इलाकाई पुलिस की मदद से मृत श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके गृह नगर भेजने की तैयारी में जुटे हुए थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ
Download App