सोनभद्र

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ संयुक्त बार का विरोध तीसरे दिन भी जारी

दुद्धी, सोनभद्र। हापुड़ में बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज एवं प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे पुलिसिया जुल्म के खिलाफ वकीलों में तीसरे दिन बुधवार को भी उबाल देखने को मिला। बार काउन्सिल के आह्वाहन पर दुद्धी एवं सिविल बार के अधिवक्ता बुधवार को भी कलम बंद हड़ताल पर रहे। संयुक्त बार के बैनर तले स्थानीय अधिवक्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद सभागार में राम लोचन तिवारी एवं रामपाल जौहरी की अध्यक्षता में प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। प्रदेश में अधिवक्ताओं के उपर बढने वाली घटनाओं की तीखी निंदा करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इसके पश्चात दोनों बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने इसके विरोध में सामूहिक रूप से हडताल पर जाने का निर्णय लिया। प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रदेश सरकार से हापुड़ के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को वहां से हटाने एवं दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग के साथ ही प्रदेश भर में अधिवक्ताओं पर फर्जी तौर पर लादे गये मुकदमो को वापस लेने की मांग रखी। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नन्दलाल, कैलाश गुप्ता, राकेश श्रीवास्तवा, अरुणोदय जौहरी, प्रभु सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान