सोनभद्र

हापुड़ में लाठीचार्ज एवं गाजियाबाद में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित बार संघ ने किया प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। हापुड़ में बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज एवं गाजियाबाद में चैम्बर में घुसकर अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में उबाल आ गया बार काउन्सिल के आह्वान पर दुद्धी एवं सिविल बार के अधिवक्ता सोमवार को पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। संयुक्त बार के बैनर तले स्थानीय अधिवक्ताओं ने बार सभागार में राम लोचन तिवारी एवं रामपाल जौहरी की अध्यक्षता में बैठक कर प्रदेश में अधिवक्ताओं के उपर बढने वाली घटनाओं की तीखी निंदा करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इसके पश्चात दोनों बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने इसके विरोध में सामूहिक रूप से हडताल पर जाने का निर्णय लिया। बार काउन्सिल के दिशा निर्देश के तहत बार सभागार से प्रदेश सरकार व् प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों का हुजूम तहसील मुख्यालय पर पहुंचा। हंगामे की खबर पाकर तहसीलदार रूप सिंह अपने कक्ष से बाहर निकल कर हड़ताली अधिवक्ताओं के बिच पहुंचे। वहां आक्रोशित वकीलों ने उन्हें अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए प्रदेश सरकार को घोषित ज्ञापन सौप, दोनो मामलो में दोषी जनों के खिलाफ कारवाई की मांग की। इस पर तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि उनके प्रेषित ज्ञापन को उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचा दिया जायेगा। इसके पश्चात अधिवक्ताओं का हुजूम श्रीरामलीला मंच पर पहुँच वहां घंटो सभा के माध्यम से अपनी भडास निकालते हुए वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को लचर कानून व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव एवं डीजीपी का पुतला फूंका जाएगा। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नन्दलाल, कैलाश गुप्ता, राकेश श्रीवास्तवा, अरुणोदय जौहरी,प्रभु सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार