सोनभद्र

नगर पंचायत ने शुरू की छुट्टा पशुओं की धरपकड़

दुद्धी, सोनभद्र। छुट्टा पशुओं से होने वाले हादसे एवं सड़क जाम की समस्या से आम रहवासियों को बचाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने सोमवार से अभियान शुरू कर दिया। कई बार ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से सूचना देने के बावजूद तहसील मुख्यालय की सड़को पर छुट्टा पशुओं की अच्छी खासी आबादी इधर उधर विचरण करते देखी जा रही थी,इसको संज्ञान लेते हुए पंचायत प्रशासन ऐसे पशुओं को सफाईकर्मियों की मदद से पकड़ कर अपने अभिरक्षा में रखना शुरू कर दिया। अभियान के पहले दिन दर्जनों मवेशियों को कब्जे में लेकर ठेमा जल संयंत्र परिसर में बनाये गये गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचा दिया गया।
तहसील मुख्यालय एवं आसपास के कई पशु पालक अपने दुधारू जानवरों को दिनभर खुला छोड़ देते है। जिसके कारण अक्सर लोग दुर्घटना के शिकार होने के साथ ही नगर में जाम की वजह भी बनते है। इसको लेकर बीते दिनों नगर पंचायत प्रशासन ने ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से सभी पशु पालको से अपील किया था कि वे अपने मवेशियों को बांध कर रखे। खुला पकडे जाने पर उक्त मवेशी को कब्जे में ले लिया जाएगा। संबंधित पशुपालक से जुर्माना भी वसूला जाएगा। कई बार सार्वजनिक सूचना प्रसारित कराने के बावजूद जब लोगों ने इस पर गंभीरता से ध्यान नही दिया, तो अधिशासी अधिकारी राम समुख ने सोमवार से छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार