सोनभद्र

सोनभद्र पुलिस को आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतो के त्वरित निस्तारण मे प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) सोनभद्र पुलिस को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मे प्रदेश में मिला प्रथम स्थान। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के आइजीआरएस पोर्टल पर माह अगस्त में प्राप्त जनमानस की शिकायतों को नियत समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल रहकर कुल 115 अंक में से 115 अंक प्राप्त किया । समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया तथा आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शासन के मंशानुरूप अधिक लगन व मेहनत से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया गया तथा सोनभद्र पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी। जिले के 16 थानों 1. महिला थाना राबर्ट्सगंज 2. थाना अनपरा 3. थाना रामपुर बरकोनिया 4. थाना पिपरी 5. थाना करमा 6. थाना म्योरपुर 7. थाना शाहगंज 8. थाना रॉबर्ट्सगंज 9. थाना कोन 10. थाना रायपुर 11. थाना बीजपुर 12. थाना चोपन 13. थाना विण्ढमगंज 14. थाना घोरावल 15. थाना बभनी 16. थाना जुगैल ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के थानों की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं ।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा आइजीआरएस मे कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियो का सराहना किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार