सोनभद्र

म्योरपुर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं डंडे से मारकर मृत्यु कारित करने वाले आरोपी पति को किया गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) म्योरपुर पुलिस द्वारा दहेज प्रताड़ना एवं डंडे से मारकर मृत्यु कारित करने वाले आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार। थाना म्योरपुर पर आवेदिका श्रीमती हीन कुंवर पत्नी जगदीश ग्राम कुण्डाडीह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि विश्वनाथ उर्फ बबलू पुत्र शिवबरन गोड़ निवासी डुमरहर थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र -27 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी तारामती उम्र लगभग 20 वर्ष को दहेज के लिए प्रताड़ित करना तथा मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया जिससे मेरी पुत्री तारामती की मृत्यु हो गयी । उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 -96/2023 धारा 498A, 304B भादवि व ¾DP Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उक्त घटना के सम्बन्ध में संलिप्त अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दिये गये विशेष निर्देश के क्रम व अपर पुलिस अधिक्षक (आप0) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में आज दिनाकं-05.09.2023 को समय 08.00 बजे थाना म्योरपुर पुलिस ने घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त विश्वनाथ उर्फ बबलू पुत्र शिवबरन गोड़ निवासी डुमरहर थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर निशानदेही पर आलाकत्ल लकड़ी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विश्वनाथ उर्फ बबलू पुत्र शिवबरन गोड़ निवासी डुमरहर थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
आलाकत्ल लकड़ी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अहमद अली खां, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 अशोक यादव, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Download App